लीक से हटकर अपने कंटेंट के साथ पारंपरिक मनोरंजन की सीमाओं का विस्तार करने के लिए पहचाने जाने वाले ज़ी थिएटर, ने अब भारतीय टेलीविजन पर पहली बार चार इंटरनेशनल म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर पेश करके एक नई राह को रोशन किया है। सितारों से सजे, अवार्ड विनिंग म्यूजिकल्स का शानदार महीना ‘द साउंड ऑफ़ म्यूज़िक लाइव!’ के साथ शुरू होगा, जिसे 29 मई को टाटा प्ले थिएटर पर प्रसारित किया जाएगा।
उसके बाद ‘हेयरस्प्रे लाइव!’, ‘पीटर पैन लाइव!’ और ‘बिली इलियट: द म्यूजिकल’ का प्रसारण होगा। सालों के दौरान, इन म्यूजिक्स को शानदार सफलता के साथ स्टेज और बड़े व छोटे पर्दे के लिए अडैप्ट किया गया है। और ज़ी थिएटर की पेशकशों में उनको रिकमेंड करने के लिए काफी कुछ है, जिसमें हैरान करने वाले प्रॉडक्शन वैल्यूज, शानदार परफॉर्मेंस और पुरानी यादें शामिल है। इन ट्रीट्स के साथ, ज़ी थिएटर ने न सिर्फ अपने स्लेट को डायवर्सिफाई किया है, बल्कि ये नए दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जो पहली बार इमर्सिव म्यूजिकल्स की एनर्जी और जोश से रूबरू होंगे।
प्रोमो का लिंक:
‘द साउंड ऑफ़ म्यूज़िक’ का लाइव प्रोडक्शन की बात करें तो इसमें कई ग्रैमी और एकेडमी ऑफ़ कंट्री म्यूज़िक अवार्ड विनिंग सेंसेशन कैरी अंडरवुड के साथ बेहद पसंद किए गए म्यूजिक स्कोर को रीविजिट्स किया गया है। इसमें मारिया अंडरवुड के साथ स्टीफन मोयर, ऑड्रा मैकडॉनल्ड, क्रिश्चियन बोर्ले और लौरा बेनंती भी हैं। बेथ मैकार्थी-मिलर और रॉब एशफोर्ड द्वारा निर्देशित, मारिया वॉन ट्रैप के मेमॉयर पर बेस्ड यह सच्ची कहानी, ‘द स्टोरी ऑफ़ द ट्रैप फ़ैमिली सिंगर्स’ 1959 में इसके पहले ब्रॉडवे प्रोडक्शन की लॉन्चिंग के समय से एक शानदार हिट रही है।
इसकी सेंट्रल लव स्टोरी, शाश्वत संगीत और फैमिली-सेंट्रिक थीम का धन्यवाद जिसने म्यूजिकल को हमेशा के लिए फेवरेट बना दिया है। इसका सिनेमैटिक वर्जन 1965 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी और इसमें ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर और गोल्डन ग्लोब अवार्ड विनिंग एक्टर जूली एंड्रयूज ने अभिनय किया था।
ज़ी थिएटर इन म्यूजिकल्स को भारतीय टेलीविजन पर पेश करने के बारे में बताते हुए, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर – स्पेशल प्रोजेक्ट्स, ज़ील(ZEEL), शैलजा केजरीवाल कहती हैं, “भारतीय दर्शक म्यूजिकल्स से अपरिचित नहीं हैं। हमारा सिनेमा और थिएट्रिकल परंपराएँ म्यूजिकलिटी और डांस पर फलती-फूलती हैं। म्यूजिकल्स भी ब्रॉडवे और वेस्ट एंड का एक बड़ा हिस्सा हैं और हमने कुछ ऐसे म्यूजिकल्स क्यूरेट किए हैं जो भारतीय दर्शकों के साथ सबसे अधिक रेजोनेट होंगे।
‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’, ‘हेयरस्प्रे लाइव!’, ‘पीटर पैन लाइव!’ और ‘बिली इलियट: द म्यूजिकल’ जॉनर –डिफाइनिंग स्टोरीज हैं जो युवावस्था की दुविधाओं, प्रेम, सेल्फ-डिस्कवरी और दुनिया भर के दिलचस्प जेनरेशंस तक फैली हुई हैं। इन प्रस्तुतियों में उनके लिए बहुत कुछ है और हम उन्हें भारतीय परिवारों तक पहुंचाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।
देखना ना भूलें ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक लाइव!’ टाटा प्ले थियेटर पर 29 मई को दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे।