चंडीगढ़ शहर में नए आए एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को ज्वाइन किए कुछ दिन ही हुए है कि शहर में क्राइम रेट काफी बढ़ गया है। देर रात के समय चलने वाले डिस्को क्लबों में रोजाना लड़ाई झगड़े होते रहते है लेकिन पुलिस इन्हें निश्चित समय पर बंद नहीं करवा पाती।
बीती देर रात इंडस्ट्री एरिया के एक डिस्को क्लब के बाहर गाड़ी में किसी का इंतजार कर रहे पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के पूर्व प्रेसीडेंट गुरलाल बराड़ पर मोटर साइकिल सवारों ने ताबड़तोड़ 7-8 गोलियां चला दी। जिसमें से तीन गोलियां गुरलाल बराड़ को लगी।
इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस उसी समय मौके पर पहुंची और गंभीर घायल गुरलाल को पीजीआई पहुंचाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरलाल बराड़ देर रात क्लब के बाहर किसी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर एकाएक फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
साल 2015 में गुरलाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से सोपू की ओर से चुनाव लड़ा था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गुरलाल बराड़ के सोशल मीडिया अकाउंट में वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दिखता है। उसके साथ उसकी कई फोटो भी है। पुलिस की ओर से सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है। इंडस्ट्री एरिया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।