बुधवार को अंबाला में भाजपा ने कृषि कानूनों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिसका भाकियू ने विरोध किया था। इसी विरोध के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता भरत सिंह की मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियो के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर भी दर्ज की थी। वीरवार को भरत सिंह के परिवार से मिलने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ पहुंचे। इस दौरान धनखड़ ने कहा मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। लोकतंत्र में इस तरह की घटना की कोई जगह नहीं है।
मृतक के परिवार का कहना है यह सब षड्यंत्र के तहत हुआ। इसमें कई नेताओं का हाथ है यह सब प्रशासन के सामने हुआ। भरत सिंह के साथ मार पिटाई की गई, उन्हें चोटे आयी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी। सरकार से मांग है कि जो भी इसके दोषी है उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।
गौरतलब है कि वीरवार को मृतक किसान का अंतिम संस्कार किया गया, इसमें ही शामिल होने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ पहुंचे थे। ओपी धनखड़ ने कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। लोकतंत्र में इस तरह की घटना की कोई जगह नहीं है।